ज्योतिष में बुध ग्रह को मुख्य रूप से अभिव्यक्ति, वाणी और बुद्धि का कारक माना जाता है। बुध के प्रभावस्वरुप व्यक्ति बुद्धिमान एवं वाणी द्वारा प्रभावित करने की क्षमता रखने वाला होता है। जिस भी व्यक्ति पर बुध का प्रभाव होगा ऐसे व्यक्ति सामान्यतः अपनी वाणी तथा व्यवहार के माध्यम से अवसर के अनुरूप ही कार्य कर लेते है। बुध का स्वामित्व व्यक्ति को बुद्धि तथा वाणी के बल पर अपना काम योग्यता पूर्वक करने वाला बनाता है।

अब जानते है अगर बुध खराब हो या कमजोर हो तो क्या लक्षण होंगे
- बुध खराब होने पर व्यक्ति बुद्धिमान नही होता।
- बुध खराब होने पर व्यक्ति अपनी बुद्धि का सही तरीके से प्रयोग नही कर पाता है।
- बुध खराब होने पर व्यक्ति अक्सर बातों को समझने में समय लगाते है।
- बुध खराब होने पर व्यक्ति अक्सर दुविधा मे रहता है।
- बुध खराब होने पर व्यक्ति की स्मरण शक्ति कमजोर होती है।
- बुध खराब होने पर व्यक्ति को वाणी की समस्या होती है। खासतौर पर हकलाने की दिक्कत।
- बुध खराब होने पर व्यक्ति की अभिव्यक्ति अच्छी नही होती।
अब जानते है अगर बुध अच्छा या मज़बूत हो तो क्या लक्षण होंगे
- बुध अच्छा होगा तो व्यक्ति हसमुख होगा। खुद भी हँसेगा औरो को भी हंसाएगा।
- बुध अच्छा होगा तो व्यक्ति किसी भी बात को बहुत ही शीघ्रता से समझता है।
- बुध अच्छा होने पर व्यक्ति का प्रेजेंटेशन अच्छा होता है।
- बुध अच्छा होने पर व्यक्ति मैथ्स कम्यूटर में अच्छा काम करते है।
- बुध अच्छा होने पर व्यक्ति अपनी उम्र से कम दिखता है। दिखने में आकर्षक होते है।
- बुध अच्छा होने पर व्यक्ति लिखने बोलने के कार्य अच्छे से करते है।
- बुध अच्छा होने पर व्यक्ति की बुद्धि तीव्र होती है।
बुध को मजबूत करने के सरल उपाय
- बुध कमजोर या खराब होने पर हल्की सुगन्ध का प्रयोग करे।
- बुध को मजबूत करने के लिए हरे रंग का प्रयोग किया करें।
- बुध को मजबूत करने के लिए हरी सब्जियों और फलों का सेवन किया करें।
- बुध के बुरे असर को कम करने के लिए बुध के मंत्र का जप करें।
- बुध के बुरे असर को कम करने के लिए तामसिक आहार त्याग दे।
इन उपायों को करने से आप बुध के द्वारा आ रही समस्याओं से बच सकते है।