अधिकांश लोगों के मुख से आपने सुना होगा उन्हें किसी की बुरी नजर लग गई है। हमारे आसपास कई तरह की ऊजाएं होती हैं। ये ऊर्जा हमारे व्यवहार, सोच, खान पान, रहन सहन से आती है। जब किसी प्रकार की कोई नकारात्मक ऊर्जा हमारे ऊपर प्रभाव डालती है तो उसे ही नज़र दोष कहते है। नज़र दोष का प्रभाव होता बहुत ही कम समय के लिए है किन्तु काफी तेज़ी से इसका असर देखने को मिलता है।
अब जानते है कुंडली के आधार पर नज़र कब लगती है
जब भी पापी ग्रहों का प्रभाव लग्न और केंद्र मे हो एवं लग्न, सूर्य, चन्द्रमा, बृहस्पति, शुक्र अच्छी स्थिति मे न हो तो नज़र लगने की समस्या रहती है।
आइये जानते है नज़र दोष के सामान्य लक्षण-
- जब कभी भी रोजगार में बार बार उतार चढ़ाव आने लगे इसका मतलब आप नज़र दोष से प्रभावित हो सकते है।
- नज़र लगने पर आपके काम रुक जाएंगे उन्नति बाधित हो जाती है।
- नज़र लगने पर आपका मन खराब रहता है। आप अपने को प्रसन्न महसूस नही करते है।
- बिना कारण के व्यक्ति बीमार हो जाता है अर्थात व्यक्ति की बीमारी का कोई कारण समझ नहीं आता।
- नज़र दोष की समस्या होने पर घर में बीमारियों पर धन खर्च होता जाता है। लगातार कोई न कोई बीमारी बनी रहती है।
- नजर दोष होने पर बिना कारण घर भारी लगता है अर्थात आपका घर मे रहने का मन नही होता कही बाहर जाने का मन करता है।
- नज़र लगने पर व्यक्ति अपने संबंधो को खुद खराब करने लगता है।
- अचानक से आपकी आदत में बदलाव होने लगता है। आपके व्यवहार मे परिवर्तन आने लगता है।
- घर में बिना कारण कूड़ा कबाड़ न रखें। जितना हो सके घर को साफ सुथरा रखें।
- जिस स्थान पर बैठकर आप काम करते है उस स्थान को बिल्कुल साफ सुथरा रखें।
- नजर दोष से हमेशा बचे रहने के लिए गुग्गल और चंदन की सुगंध का प्रयोग करें।
- पूजा स्थान पर दीपक अवश्य प्रज्वालित करे ।
- एक नींबू अपने ऊपर से सात बार वार कर उसे अपने उल्टी दिशा में फेंक दें।
- किसी ज्योतिषी से सलाह लेकर एक लोहे का छल्ला माध्यमा उंगली में पहने।
- हनुमान जी के सन्मुख दीपक जलाकर उनकी किसी स्तुति का पाठ करें।