राहु केतु का राशि परिवर्तन 2020
दिनांक 23/09/2020 को राहु केतु राशि परिवर्तन करेंगे। राहु वृष राशि मे और केतु वृश्चिक राशि मे जाएंगे क्योंकि यह दोनों हमेशा उल्टे चलते है। राहु केतु वक्री होने के कारण ही अपनी पिछली राशि मे प्रवेश करते है। राहु केतु का राशि परिवर्तन कैसा रहेगा आपके लिए।
मेष : पति अथवा पत्नी की सेहत खराब होगी, धन आने के रास्ते खुलेंगे, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृष : मानसिक तनाव रहेगा, कुछ नया कर सकते है, वैवाहिक जीवन मे समस्याएं आ सकती है।
मिथुन : संतान और शिक्षा संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, किसी प्रकार का परिवर्तन होगा।
कर्क : शादी हो सकती है, रोज़गार मे बदलाव के संकेत है, पेट का ध्यान रखें।
सिंह : धोखा मिल सकता है, रिश्तो को लेकर अपयश मिल सकता है, इसके अलावा कुलमिलाकर अच्छा है।
कन्या : दुर्घटना हो सकती है, धन को ललेकर समय ठीक है, यात्रा के योग है।
तुला : सेहत खराब हो सकती है, बाकी अच्छा साबित होगा यह परिवर्तन।
वृश्चिक : विवाद हो सकता है, चोट लगने की संभावना है, कोई नई घटना होगी या कुछ नया खरीदेंगे।
धनु : परिवर्तन के अच्छे संकेत है, शत्रु शांत होंगे, जिम्मेदारियां बढ़ेगी।
मकर : संतान और शिक्षा में समस्या आ सकती है, धन लाभ की भी संभावना बन रही है, किसी भी कार्य को सावधानी के साथ करें।
कुंभ : परिवार मे किसी की तबियत बिगड़ने की संभावना है, सोच विचार करके ही किसी काम को करें, समय मध्यम रहेगा।
मीन : रोज़गार के अच्छे संकेत है, शादी हो सकती है, किसी रिश्ते के द्वारा धोखा मिल सकता है।
उपाय –
• आहार पूर्णरूपेण सात्विक रखें।
• बड़ो की सेवा करें।
• भगवान शिव का नित्य पूजन करें।
• साफ सुथरे रहे।
• सफ़ेद और पीला रंग का प्रयोग करें।