बृहस्पति जो अपनी ही राशि धनु मे वक्री थे अब 13/09/2020 को मार्गी हो गए है और 20/11/2020 तक धनु राशि में रहेंगे। जिसका प्रभाव राशियों पर पड़ेगा।
मेष : मेष वालो के लिए बृहस्पति नवम भाव में गोचर करेंगे। मेष वालो का अगर कोई काम रुका हुआ है तो वह पूरा हो सकता है, नए अवसर प्राप्त होने की संभावना बन रही है, निर्णय सही साबित हो सकते है, शिक्षा पक्ष अच्छा रहेगा कुलमिलाकर अनुकूल है।
वृष : वृष वालो के लिए बृहस्पति अष्टम भाव में संचरण करेंगे। एलर्जी संबंधित रोग हो सकते है, भूमि भवन का सुख मिलने के योग बन रहे है, किसी कार्य को करने मे जल्दबाजी करेंगे जिसके चलते परेशान होना पड़ सकता है।
मिथुन : मिथुन वालो के लिए यह बृहस्पति सप्तम भाव में गोचर करेगा। धन लाभ के योग है, कुछ नया करने का विचार करेंगे, वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याओं का समाधान होगा, अगर कोई निर्णय लेना चाह रहे है तो लिया गया निर्णय लाभ दे सकता है।
कर्क : कर्क वालो के लिए बृहस्पति छटे भाव में गोचर करेंगे। किसी प्रकार का पारिवारिक विवाद हो सकता है, कोई धोखा दे सकता है, खर्चे बढ़ेंगे, सेहत का ध्यान रखें।
सिंह : यह बृहस्पति सिंह वालो के लिए पंचम भाव में गोचर करेंगे। यह समय अनुकूलताओं से भरा हुआ है, भाग्य साथ देगा, शिक्षा और संतान पक्ष अच्छा रहेगा, कुछ नया खरीदकर लाएंगे।
कन्या : यह बृहस्पति कन्या वालो के लिए चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। सेहत का ध्यान रखें, धन खर्च हो सकता है, परीक्षा का परिणाम सकारात्मक होगा, पिता से लाभ के संकेत है।
तुला : तुला वालो के लिए बृहस्पति तृतीय भाव में गोचर करेंगे। संबंधो को लेकर समय अच्छा है, भाग्य पक्ष मजबूत है, आय के नए रास्ते खुलेंगे।
वृश्चिक : वृश्चिक वालो के लिये यह बृहस्पति द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। यात्रा के योग है, किसी कार्य के लिए कर्जा लेना पड़ सकता है, पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा, कोई रुका हुआ काम बन सकता है।
धनु : बृहस्पति धनु वालो के प्रथम भाव में संचरण करेंगे। यह परिवर्तन अनुकूल रहेगा, पारिवारिक वातावरण खराब हो सकता है, विनम्र बने रहे, अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे।
मकर : मकर वालो के लिए बृहस्पति का यह परिवर्तन द्वादश भाव में गोचर करेगा। मन की एकाग्रता बनाये रखें, सावधानी बरतें, संपत्ति का लाभ भी हो सकता है।
कुंभ : कुंभ वालो के लिए बृहस्पति का यह परिवर्तन एकादश भाव में गोचर करेगा। रोजगार अच्छा रहेगा, जॉब के अवसर मिलेंगे, स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है, रिश्तों में मजबूती आएगी।
मीन : मीन वालो के लिए यह बृहस्पति का परिवर्तन दशम भाव में गोचर करेगा। कुछ नया करने का विचार बन सकता है, धन लाभ के संकेत है, सुख के साधनों में वृद्धि हो सकती है।